My photo
Newbury, West berkshire, United Kingdom

Thursday, 31 December 2009

Thanks-2009,It's last day now

जब भी कहो सच कहो , सच्चा ही अच्छा है |

आज इस साल का अंतिम दिन है | इस बिदाई को मैं हिंदी में ब्यक्त करना चाहूँगा | मेरे सारे मित्र आज कुछ ना कुछ कार्यक्रम बना रहे है , आज ३१ दिसम्बर जो है | कोई लन्दन जा रह है ,तो कुछ लोग आपस में मिल कर किसी के घर पर इकट्ठा हो कर पार्टी मनाते हुए इस साल को अलविदा कहना चाह रहे है |

जब कोई मुझसे पूछता -भाई तुम्हारे आज क्या प्लान है |मेरा वही घिसा पिट्टा सा जवाब -घर में बैठेंगे ..टीवी देखेंगे ,फॅमिली के साथ रहेंगे ..जैसे कोई उत्साह ही नहीं है | कभी सोचने लगता हूँ ..की लोग इतना क्यों उत्साहित होते है …कल तो २९ दिसम्बर था ..तब तो कोई इतना उत्साहित नहीं दिखा ..फिर 31 में क्या है |

मेरे लिए ३१ भी रोज जैसा ही है ..कोई नया नहीं ..लेकिन मेरा भी मन उत्साहित है , कुछ नया देखना चाहता हु ,खुद में ,मित्रो में ,आस पास के लोगो में ,और इस दुनिया में , इस नए साल में ,ऑफिस में काम भी कम है ,…दोस्तों की ईमेल पढ़ी ..बहूत सारी न्यू इयर विशेस थी , उनको शुभ कामनाये भेजी |

मैं भी कभी -कभी बहूत बोर करता हु ..लेकिन इस बार हमेशा +ve रहने की सोचा हु …कल के बजाय आज से ही क्यों न +ve रहा जाय|

चलो मेरे दिमाग में भी कुछ अच्छी अच्छी बाते सुझाई दे रही है …मुझे भी लग रह है ..की मैं भी ,दोस्तों में मिल जाऊ ..और अपने को अलग न समझ कर ..इस साल के अंतिम दिन को खुसी से एन्जॉय करू |

मैं भी कुछ प्लान बनाता हु , आज फॅमिली को कुछ surprise देना है,
अच्छा तो हम चलते हैं,कल मिलेंगे कुछ नए विचारो के साथ |

सभी मित्रो को नए साल की हार्दिक शुभकामनायें
विशिंग यू - alllllllllllll Issssssssssss Welllllllll इन year -2010

Cheers
Chanchal

1 comment:

Gaurav Gupta said...

हेहेहे, एकदम सत्य वचन बोले आपने चंचल बाबु! अरे आपको देख कर तो हम उत्साहित होते हैं, फिर आप में कहाँ से उत्साह की कमी है कोई... नव वर्ष की आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं... भगवन करे यह नव वर्ष आपके और आपके परिवार को बहुत ख़ुशी और बरकत दे... God Bless !!!